सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश का हुआ हॉफ एनकाउंटर

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की वारदात में वांछित और 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 27/28 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों का गैंग चुर्क रेलवे स्टेशन के पास किसी घटना की योजना बना रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे पकड़ लिए गए, जबकि तीन फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीर सिंह (27 वर्ष) निवासी सागर, मध्य प्रदेश और आजाद सिंह (35 वर्ष) निवासी कटनी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इन दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.