नलों से ज़हर बह रहा, जिम्मेदार बेखबर: काशी में गंदे पानी से जूझती जनता, शिकायतों पर भी खामोश विभाग!

  • रिपोर्ट- पंकज झां  

वाराणसी। सिगरा चित्तूपुर वार्ड नंबर 7 स्थित हरी नगर कॉलोनी में बीते kai दिनों से नलों के माध्यम से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई होने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस दूषित पानी के कारण न सिर्फ दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जलकल विभाग और जल निगम को इस समस्या की शिकायत कई बार फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि संबंधित विभागों के अधिकारी फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं, जिससे जनता में असंतोष और बढ़ गया है।
लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में साफ पानी की जगह गंदा पानी मिलना उनकी मजबूरी बन गई है। ऐसे में पीने, नहाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.