ऐलनाबाद में विश्व हिंदी दिवस पर कवि और शिक्षिका सम्मानित, पतंजलि योग परिवार ने दिया संदेश

ऐलनाबाद (जिला सिरसा, हरियाणा)। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद द्वारा सनातन धर्मशाला में निरंतर चल रही निःशुल्क योग कक्षा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध कवि भाई राजीव धानुका को संगठन मंत्री राजगोपाल बेनीवाल ने पतंजलि का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं हिंदी का ज्ञान बच्चों को देने वाली शिक्षिका सरोज सपरा को भी योग साधक महिलाओं द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

हिंदी भाषा का महत्व बताया

कार्यक्रम में पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने सभी देशवासियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने महर्षि दयानंद जी का हवाला देते हुए कहा कि हमें हिंदी बोलना, लिखना और हस्ताक्षर भी हिंदी में ही करने चाहिए ताकि मातृभाषा को गौरव मिले।

शिक्षिका सरोज सपरा ने बताया कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। पहली बार हिंदी दिवस वर्ष 1953 में मनाया गया। आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और 150 से अधिक विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। इंटरनेट पर भी हिंदी दुनिया की 10 प्रमुख भाषाओं में शामिल है।

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह, संगठन मंत्री राजगोपाल बेनीवाल, श्याम लाल जिंदल, अजय कुमार सरदाना, नरेश कुमार तनेजा, संजय कुमार, महेश मित्तल, नरेंद्र चावला, विजय कुमार गर्ग, सुभाष चंद्र, ममता मित्तल, किरण शर्मा, मोनिका गर्ग, नीलम चावला समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी योग साधकों को प्रसाद वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

विश्व हिंदी दिवस 2025, ऐलनाबाद हिंदी दिवस कार्यक्रम, पतंजलि योग परिवार, हिंदी भाषा का महत्व, कवि राजीव धानुका, शिक्षिका सरोज सपरा

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.