रेस्ट हाउस में किया पौधारोपण, देखभाल का लिया संकल्प

ऐलनाबाद,15 जुलाई (एम पी भार्गव ):पेड़ पौधे लगाना हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि वे ओक्सीजन छोड़ते हैं वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं यह शब्द हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीराम जाजड़ा ने स्थानीय पी डब्लू डी रेस्ट हाउस में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाना प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है तथा अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है पेड़ पौधे के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करतीं हैं, ओर ये हमें छाया प्रदान करते हैं जिससे हमें ठंडक मिलती है
पेड़ों के बिना धरती पर जीवन असम्भव है क्योंकि इन्हीं से हमें फ़ल फ़ूल लकड़ी भोजन सब्जियां और दवाईयां प्राप्त होती है यह पृथ्वी कि जीवन लीला है जाजड़ा ने कहा कि जीस प्रकार पेड़ प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहते हैं उसी प्रकार हमें भी जीवन की चुनौतीयो का सामना करना चाहिए, पेड़ों को बचाना होगा एवं अधिक से अधिक लगाने चाहिए मोजुदा पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए इसके महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करनी चाहिए इस अवसर हरियाणा पंजाब गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के मुख्य सचिव हरीराम जाजड़ा हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के कार्यालय सचिव बिट्ट सिंह कंडारा पी डब्लू डी कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनु धर्मपाल वर्मा सुरेश कुमार महेश कुमार सुभाष चन्द्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.