महाविद्यालय के शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन, प्रो.अशोक कुमार बने प्रधान

ऐलनाबाद 15 जुलाई ( एम पी भार्गव ) स्थानीय राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक प्रो.दलीप सिंह द्वारा की गई। इस मीटिंग में स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रो.अशोक कुमार को प्रधान, प्रो. सुरेश कुमारी को उपप्रधान, डा. सुगन सिंह को सचिव, प्रो.राजवीर को वित्त सचिव, डा. जोगिन्द्र सिंह को संगठन सचिव तथा मीडिया सलाहकार पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने नवनियुक्त स्थानीय इकाई को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त इकाई के प्रधान प्रो. अशोक कुमार ने कहा की प्राध्यापकों के हकों के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।एक प्रध्यापक की गरिमा को बनाकर रखा जाएगा और यह इकाई हमेशा प्राध्यापकों की विभिन्न समस्याओं के के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेग। इस मौके पर प्रो.दिलीप सिंह, प्रो. कुलजीत कौर,डॉ. सुगन सिंह, श्रीमती सुरेश कुमारी, डॉ. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. सावन कुमार,प्रो. राजेश, प्रो. अशोक कुमार, प्रो.राजवीर आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.