- रिपोर्ट: रघुराज सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश सीमा पर सिरसोती गांव में बने चेक पोस्ट के आसपास रविवार शाम श्रमदान कर पीपल, पाकड़, आम, अमरूद समेत विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों के बड़े होने पर सीमा से आने-जाने वाले राहगीरों को छाया के साथ फल भी मिल सकेंगे। साथ ही पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध हवा भी मिल सकेगी।
इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलकांत पाण्डेय, सुरेंदर सिंह समेत पुलिस बल के जवानों ने श्रमदान करते हुए पौधरोपण किया। पुलिसकर्मियों की इस पहल से सीमा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
