समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान : उपायुक्त

ऐलनाबाद,: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी एसडीएम द्वारा आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। वीरवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निवारण बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समाधान शिविर में 5 शिकायतें आई।
उपायुक्त ने बताया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में आ रही लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील है कि वह अपनी समस्याओं को समाधान शिविर में आकर रखें और त्वरित समाधान पाकर इसका लाभ उठाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.