ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) रामपुर की ओर से पेरेंट्स वर्कशॉप का आयोजन

रामपुर, 25 अगस्त 2025 को मरकज़ी दर्सगाह-ए-इस्लामी, दोमेहला रोड, रामपुर में ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) रामपुर की ओर से एक अहम Parents’ Workshop का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का विषय था —
“आख़िर तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे कामयाब क्यों नहीं?”

इस कार्यक्रम में 250 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया।

वर्कशॉप में बतौर मुख्य वक्ता मौलाना अन्सार अहमद साहब (बानी व मोहतमिम मदरसा मिस्बाहुल उलूम व काउंसलर) और डॉ. शाह फ़ैसल साहब (डायरेक्टर सेफहेंड्स स्कूल, सीबीएसई रिसोर्स पर्सन, मोटिवेशनल स्पीकर) मौजूद रहे।

मौलाना अन्सार अहमद साहब ने कहा कि बच्चों की सफलता सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि घर का माहौल, अभिभावकों का सहयोग और सही मार्गदर्शन ही उनकी असली सफलता की कुंजी है। उन्होंने नई शिक्षा नीति और उन्नीसवीं सदी के तुर्की की मिसालें देकर कार्यक्रम को नई दिशा दी।

डॉ. शाह फ़ैसल साहब ने कहा कि अक्सर बच्चे मेहनत के बावजूद इसलिए पीछे रह जाते हैं क्योंकि माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद की कमी होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी छोटी-छोटी बातों को अहमियत दें।

इस मौके पर आरिफ़ ख़ान साहब (फाइनेंस सेक्रेटरी AIITA यूपी) ने संगठन का तफ़सीली परिचय प्रस्तुत किया और बताया कि AIITA, शिक्षकों को मिसाली शिक्षक बनाने और बच्चों को करियर व अन्य मसलों पर मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभा रहा है।
नोमान ग़ाज़ी साहब और दाइम रज़ा साहब ने भी विषय पर विस्तार से रोशनी डालते हुए पेरेंट्स की रहनुमाई की।

अनस नदीम अलीग (सेक्रेटरी, रामपुर) ने कार्यक्रम का संचालन किया और बीच-बीच में नसीहत भरे सवालों व गतिविधियों के ज़रिए अभिभावकों को सक्रिय रूप से शामिल किया, जिससे वर्कशॉप बेहद दिलचस्प हो गई।

अंत में उन्होंने सभी मेहमानों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया और बताया कि AIITA हर साल इस तरह की वर्कशॉप आयोजित करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और मिसाली टीचर अवॉर्ड भी संस्था की ओर से आयोजित किए जाते हैं।

प्रोग्राम का समापन जनाब अब्दुस सलाम साहब (अमीर ए मक़ामी जमात-ए-इस्लामी) की दुआ के साथ हुआ। इस मौके पर मास्टर अलीम साहब, राशिद खान साहब, क़मर इस्हाक़ जवाद साहब, अशआसिम साहब, इफ़्तिख़ार साहब, अदनान फ़ज़ली साहब समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.