औरें गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ

भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर दिया गया प्रशिक्षण

लखीसराय(सरफराज आलम) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रामगढ़ चौक पश्चिम मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम औरे ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के प्रति समर्पण को मजबूत बनाने का माध्यम है।

प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया, भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की उपलब्धियों सहित कुल सात विषयों पर वर्ग आयोजित किए गए। इन विषयों पर प्रशिक्षकों के रूप में आलोक राज, हिमांशु पटेल, प्रो. मनोरंजन कुमार, मणिकांत सिंह, प्रो. वाल्मीकि शाह, नवीन कुमार सिंह, संजय सिंह, संजय कुमार तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा पासवान ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंडल कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की नीतियों और कार्यशैली को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.