मुंबई। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। मराठी अभिनेता और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश पर चीटिंग और फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। माने का दावा है कि पलाश की कथित बेवफाई के कारण भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी रद्द हुई, वहीं फिल्म प्रोडक्शन के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी भी की गई। अब इन आरोपों पर पलाश मुच्छल का बयान सामने आया है।
पलाश ने कानूनी कार्रवाई का किया ऐलान
विवाद बढ़ने के बाद पलाश मुच्छल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे ने विद्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। पलाश ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।
विद्यान माने की पुलिस शिकायत में क्या है दावा?
विद्यान माने ने सांगली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि 5 दिसंबर 2023 को उनकी मुलाकात पलाश मुच्छल से हुई थी। इस दौरान उन्हें फिल्म ‘नजरिया’ में प्रोड्यूसर के तौर पर निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया। माने का आरोप है कि 25 लाख रुपये के निवेश पर 12 लाख रुपये के मुनाफे और फिल्म में रोल का लालच दिया गया। मार्च 2025 तक उन्होंने कुल 40 लाख रुपये पलाश को दिए, लेकिन न तो फिल्म पूरी हुई और न ही पैसा वापस मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस का रुख किया।
स्मृति मंधाना को धोखा देने का आरोप
विद्यान माने ने यह भी आरोप लगाया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया। उनके मुताबिक, शादी की तैयारियों के दौरान 23 नवंबर 2025 को पलाश को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। माने का दावा है कि इसके बाद महिला क्रिकेटर्स ने पलाश की पिटाई की और इसी घटना के चलते शादी रद्द हो गई। साथ ही उन्होंने पलाश के परिवार पर भी बजट बढ़ाने के नाम पर दबाव और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पलाश का जवाब
इन सभी आरोपों पर पलाश मुच्छल ने दोहराया कि यह सब मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं। उनका कहना है कि सच्चाई कानूनी प्रक्रिया के जरिए सामने आएगी और मानहानि का मुकदमा उनके चरित्र व प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए जरूरी है। अब इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
khabre junction

It’s very easy to find out any topic on net as compared to textbooks,
as I found this post at this website.