रामपुर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम रामपुर को एक और बड़ी सफलता मिली है। एक पीड़ित द्वारा ऑनलान पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज की गई थी कि किसी अज्ञात साइबर ठग ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर क्रेडिट कार्ड से कुल ₹1,66,229/- की राशि धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली है।
पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह (नोडल अधिकारी—साइबर अपराध) के कुशल मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम की टीम ने तकनीकी जांच करते हुए त्वरित कार्यवाही की और पीड़ित के खाते में ₹50,230/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई।
साइबर सेल ने पीड़ित को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की और जागरूक करते हुए कहा कि—
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
अपना बैंक खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें
यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं
थाना साइबर क्राइम की प्रभावशाली कार्यवाही से पीड़ित एवं उसके परिजनों ने पुलिस के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
बरामदगी करने वाली टीम
आशाराम – प्रभारी निरीक्षक, थाना साइबर क्राइम रामपुर
देवेंद्र – निरीक्षक
जितेंद्र कुमार – मुख्य आरक्षी 681
रेशमपाल – आरक्षी 1893
स्वाति नागर – म0आ0 199
थाना साइबर क्राइम रामपुर की इस सराहनीय सफलता की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
