भारत में लॉन्च हुई ŌURA स्मार्ट रिंग, रिपोर्ट में भारतीयों की नींद पर चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर, मार्च 2026। दुनिया की प्रमुख स्मार्ट रिंग कंपनी औरा (ŌURA) ने आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘इंडिया द स्टेट ऑफ स्लीप 2026’ रिपोर्ट जारी कर भारतीयों की नींद की आदतों को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, गलत जीवनशैली और नींद की खराब आदतों के कारण भारतीयों की गहरी नींद प्रभावित हो रही है। आंखों की पुतलियों की तेज हलचल (REM स्लीप) में कमी आ रही है, जिससे याददाश्त, निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

औरा के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डग स्विनी ने बताया कि यह रिपोर्ट भारतीयों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या, देर रात तक काम और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के कारण लोगों की नींद लगातार प्रभावित हो रही है।

भारतीयों की नींद पर रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय औसतन प्रतिदिन केवल 6 घंटे 28 मिनट ही सोते हैं, जो वैश्विक औसत से लगभग 40 मिनट कम है। विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है।

करीब 59% भारतीय देर रात तक जागते हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है।
भारतीय औसतन रात 12:14 बजे सोते हैं और सुबह 7:43 बजे उठते हैं।
नियमित समय पर सोने वाले लोगों की नींद की गुणवत्ता बेहतर पाई गई।
भारतीय दिन में औसतन 53 मिनट की पावर नैप लेते हैं, जो वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा है।
ŌURA रिंग 4 की खासियत

औरा रिंग 4 एक उन्नत स्मार्ट डिवाइस है, जो स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े 50 से अधिक मापदंडों की जानकारी देता है। यह रिंग स्मार्ट सेंसर, आधुनिक एल्गोरिदम और मल्टी-वेवलेंथ तकनीक से लैस है, जो शरीर के संकेतों को सटीक रूप से रिकॉर्ड करती है।

टाइटेनियम से बनी यह रिंग हल्की और आरामदायक है, जिसे दिन-रात पहना जा सकता है। यह 12 अलग-अलग साइज और कई रंगों—सिल्वर, ब्लैक, स्टेल्थ, ब्रश्ड सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड में उपलब्ध है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

औरा रिंग 4 की बिक्री 18 मार्च से देशभर के 100 से अधिक क्रोमा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो गई है। इसे अमेज़न पर भी खरीदा जा सकता है।

सिल्वर और ब्लैक वेरिएंट: 28,900 रुपये
स्टेल्थ, ब्रश्ड सिल्वर और रोज गोल्ड: 39,900 रुपये
मासिक सदस्यता शुल्क: 599 रुपये

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्मार्ट रिंग न केवल लोगों को उनकी नींद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.