समस्तीपुर के 2 हजार 17 किसानों के जैविक खेती के उत्पाद को मिलेगी मान्यता

जैविक मान्यता शुरू की गई पहल

समस्तीपुर / कृषि विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में चयनित 2017 किसानों के यहां हो रहे जैविक खेती के उत्पाद को जैविक मान्यता दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। जैविक खेती कर रहे किसानों को सी-1 रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उनके जैविक प्लॉट की जीपीएस फोटोग्राफी की जा रही है। जिसके बाद उन्हें जैविक खेती के लिए दूसरी किस्त दी जाएगी। वहीं तीसरे साल बाद जैविक खेती की मान्यता मिलने के बाद उन्हें सी-3 सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसके माध्यम से उनके उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय जैविक पहचान मिलेगी।

बाजार में उनके उत्पाद को जैविक रूप में पहचान मिलने के बाद उसकी कीमत सामान्य उत्पाद से अधिक होगी। जिससे किसानों को लगी कम लागत बाद अधिक आय हो सकेगी। वहीं बाजार में रासायनिक खाद के बिना ही स्वस्थ अनाज व सब्जी आदि खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेगा। जैविक खेती के लिए चयनित किसानों को तीन साल में 24,500 रुपए की सहायता दी जाएगी। बताया गया कि इसमें जैविक खेती शुरू करने पर पहले साल 11,500 रुपए, सी-1 सर्टिफिकेट बाद दूसरे वर्ष 6500 रुपए व तीसरे साल भी 6500 रुपए दिए जाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.