यूपी के 52 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
लखनऊ। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए संबंधित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, महोबा, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद और बिजनौर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
