ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत अनधिकृत रूप से संचालित 18 सवारी वाहन बस/वैन के किए गए चालान एवं 09 बस/वैन की गई सीज*

अनधिकृत सवारी वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की अपील

-गैर व्यावसायिक वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत अनादिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें कुल 67 सवारी वाहन चेक किए गए, जिसमें से 12 बसों के चालान एवं 02 बसें सीज की गई साथ ही 08 वैन के चालान एवं 06 वैन को परिवहन कार्यालय बदायूं एवं पुलिस लाइन बदायूं में सीज किया गया, जन सामान्य से अनुरोध है कि गैर व्यावसायिक वाहनों का उपयोग व्यावसायिक रूप में ना करें. अनाधिकृत रूप से वाहनों में सवारी ना बैठाएं एवं वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, यातायात के नियमो का पालन करें,सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.