डीसी की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना सैंट्रल में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर डीसी फरीदाबाद का फोटो लगाकर उनके नाम से 50 हजार रूपये की मांग की है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमतीन खुप हॉकिप (26) वासी गांव खेंगमोल,चुराचांदपुर, मणिपुर हाल मुनीरका, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि जिस खाता में पैसे डालने के लिए कहा गया, वह खाता आरोपी का था और यह खाता उसने आगे अपने साथी को दिया था।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.