शिव मंदिर भोले धाम में गणेश उत्सव के तीसरे दिन विशाल आरती व पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

बदायूँ, 29 अगस्त 2025। शिव मंदिर भोले धाम में चल रहे श्री गणेश उत्सव के तीसरे दिन भव्य आरती, पूजन और स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग गुरु अनमोल शर्मा द्वारा भक्तों को योगाभ्यास कराने से हुई। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति में योग का विशेष स्थान है।

इसके बाद इशांत मिश्रा और निशांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन कराया। लोकेश सागर ने मधुर स्वर में गणेश स्तुति प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं ऋतिक सक्सेना ने शिव स्तुति का पाठ सुनाकर भक्तिमय वातावरण बना दिया।

भक्तों के लिए प्रसाद व्यवस्था में व्योम शर्मा और आकाश मिश्रा ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष बिनावर राजेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने भगवान गणेश का पूजन कर उत्सव में भागीदारी निभाई।

दोपहर तक चले इस आयोजन में इशांक मिश्रा, अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, संजू सक्सेना, गुरदीप वर्मा, अरविंद वर्मा, अभिषेक सागर, रितिक, शिवा राठौर, नितिन शर्मा, जितेंद्र असवाल, सूरज कश्यप, अरुण कश्यप, डॉ. मुन्नालाल, मुकेश राठौर, केशव शर्मा, गौरव शर्मा, विक्रम गोस्वामी, मास्टर महेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.