ऐलनाबाद,फरवरी( एम पी भार्गव) शहर के ममेरा रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर का फाल्गुन मेला के दूसरे दिन शहर के रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर से विशाल शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली गई, जो कि शहर की अनाज मंडी से होती हुई पंचमुखी चौक,ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक,नमस्ते चौक होती हुई शाम को श्री सिद्ध पीठ श्याम मंदिर में पहुंची lशोभायात्रा में विभिन्न देवी- देवताओं की मनमोहक झांकियों का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया गया,सैकड़ो महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश धारण किए हुए चल रही थी वहीं,पुरुष सदस्यों ने अपने हाथों में पीली धर्म ध्वजा उठा रखी थी. झांकियों में गणेश जी,शिव पार्वती, हनुमान जी, राम -सीता की झांकी बहुत ही मनमोहक लग रही थीl शोभायात्रा का विभिन्न चौक- चौराहों पर लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया.लोग छोटू छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे. महिलाएं व पुरुष डफ की ताल पर झूम झूम कर नाच रहे थे. गौरतलब है कि इससे पूर्व सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर में भव्य रक्तदान कैंप लगाया गया व मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई.
