रामपुर। रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रामपुर पर गुरु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षाविद् , कथावाचक, भजन गायकों को आमंत्रित किया गया, सभी ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार सभी के बीच रखें, और गुरु का महत्व मनुष्य के जीवन में कितना महत्वपूर्ण है इसको विस्तार से समझाया, सर्व श्री सचिन कुमार सिंह वरिष्ठ अध्यापक जैन इंटर कॉलेज, कमल कुमार आर्य प्रधानाचार्य, रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज, शिवशंकर प्रधानाचार्य ,रा खुरशीद इंटर कॉलेज, ओमप्रकाश प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय पट्टीखादर अमरोहा, अनिल सक्सैना वरिष्ठ अध्यापक व्हाइट हॉल इंटर कॉलेज, राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षाविद् लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मढोली, नेमचंद वर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक शिक्षाविद, लालेंद्र राय संस्कृत अध्यापक, डा शरद सक्सेना वरिष्ठ अध्यापक दयावती मोदी, अतुल मिश्रा कथावाचक, रिंकू पंडित. कथावाचक, अवधेश शर्मा भजन गायक, सभी सम्मानित अतिथियों का सम्मान शॉल उड़ाकर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू द्वारा किया गया।। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, सतनाम सिंह, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, मोहन कुमार लोधी, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, देवेंद्र दिवाकर, लालता प्रसाद लोधी, ओम प्रकाश सैनी, प्रताप सिंह चौहान, विक्रम सिंह, दिनेश पाल, मन सिंह, अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
