एसपी के निर्देश पर थाना सैफनी का सीओ ने किया निरिक्षण

रामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहबाद अतुल कुमार पांडे द्वारा थाना सैफनी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि अभिलेख एवं उनके रख रखाव,उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चेक किया गया। साथ ही थाना परिसर में बने बैरक मालखाना, कम्प्यूटर रूम, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा साफ-सफाई को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

On the instructions of SP, CO inspected Saifni police station ​इसके बाद थाने में विवेचको को लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने और महिला संबंधी अपराध को प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.