हरदोई युवा खादी महोत्सव के पांचवें दिवस पर भजनोत्सव की भक्ति-मय शाम, ‘मेरे गुरुवर’ पुस्तक का हुआ विमोचन

  • रिपोर्टर: सुमित श्री

हरदोई।; भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हरदोई युवा खादी महोत्सव के पांचवें दिन मंच पर भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रांश नमन द्वारा गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि नैमिषारण्य से पधारे पंडित रंजीत शास्त्री और विशिष्ट अतिथि कपिल शास्त्री ने पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू और पी.के. वर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बरेली से पधारी प्रसिद्ध गायिका भावना तमन्ना ने “मेरे श्याम मेरी लाखों लाज” भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद टी-सीरीज के प्रसिद्ध गायक सौरभ विचित्र ने “आया हूं बाबा” गाकर कार्यक्रम में भक्ति रस घोल दिया। राधा-कृष्ण झांकी और फूलों की होली की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ कवि श्री राम रूप त्रिवेदी द्वारा रचित पुस्तक “मेरे गुरुवर” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुराधा मिश्र, अविनाश मिश्र, राजीव मोहन अवस्थी, समिता अवस्थी, गौरव अग्रवाल, गीतेश सिंह, अभिषेक गुप्ता, भरत पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता, प्रतिमा मिश्र, अनुपम मित्तल, रईस सिंह सोमवंशी, श्याम मित्र मंडल हरदोई और खाटू श्याम बालाजी परिवार पिहानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन स्मृति मिश्र ने किया, जबकि संचालन सुनील त्रिवेदी द्वारा किया गया। आयोजन में राम अवस्थी, सुमित श्रीवास्तव, भानु, अंशु गुप्ता, प्रिया सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, प्रियांशु, प्रिया कश्यप, ओमी पांडेय, नीरज अस्थाना, मोनिका शर्मा, राखी श्रीवास्तव, जतिन अवस्थी, ऋषभ राजवंशी और अमन नागर सहित कई स्वयंसेवक कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.