9वां ‘भगवा होली महोत्सव’ 2 मार्च को पूरे ऐलनाबाद शहर में निमंत्रण पत्र देते हुए पदाधिकारी

ऐलनाबाद, 27 फरवरी( डॉ एम पी भार्गव ) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा सभी शहर वासियों के सहयोग से होली महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर शहर के डीएवी स्कूल में गत दिनों एक मीटिंग रखी गई मीटिंग मे आगामी 2 मार्च सोमवार को होली के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र पूरे शहर में डोर टू डोर देने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। पूरे शहर में भगवा होली के महोत्सव को लेकर पदाधिकारीयों द्वारा कार्ड वितरित किए जा रहे हैंयह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने आज इस संवाददाता को दी। उन्होंने बताया कि 9वां ‘भगवा होली महोत्सव’ का शुभारंभ नोहर रोड स्थित बालाजी धाम बगीची से दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर मुख्य बाजार के पंचमुखी चौक, ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक, टिब्बी चौक से होते हुए शाम को नचिकेतन मॉडल स्कूल, उधम सिंह चौक में संपन्न होगी। देवेंद्र गोयल ने बताया
कि इस 9वें ‘भगवा होली महोत्सव’ में मुख्य अतिथि राधेश्याम जी छापोला (समाजसेवी) व वशिष्ठ अतिथि राजीव वधवा (अध्यक्ष युवा अरोड़ वंश सेवा समिति) तथा स्वागतकर्ता अमित सर्वटा (अध्यक्ष भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी) होंगे। उन्होंने बताया कि होली उत्सव पर राजस्थानी वेशभूषा में डफ व धमाल के साथ पूरे बाजार में होली खेलते हुए रंग और गुलाल उड़ाते हुए बालाजी धाम से दोपहर को 2:00 बजे प्रस्थान करेंगे। देवेंद्र गोयल ने बताया कि इस उत्सव पर एक लकी ड्रा कूपन से दस एवं एक बंपर ड्रा निकाला जाएगा। कूपन 2 मार्च सोमवार को 9:00 बजे से 1:00 बजे तक जमा करवा देवे (बालाजी धाम बगीची) में एक व्यक्ति एक ही कूपन जमा करवा सकता है तथा उपहार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसके पास मौके पर कार्ड होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.