लखीसराय में एक मार्च को होगा जिलास्तरीय होली मिलन समारोह

नया बाजार स्थित धर्मशाला में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगा कार्यक्रम, ‘रंगोर’ का होगा लोकार्पण

लखीसराय(सरफराज आलम)शहर के नया बाजार स्थित धर्मशाला में एक मार्च को जिलास्तरीय सार्वजनिक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर हास्य-व्यंग वार्षिकी ‘रंगोर’ के 26वें संस्करण का लोकार्पण भी किया जाएगा।

समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक नवल भारती एवं नन्ही बाल कलाकार सरगम होली गीतों की रसधार प्रस्तुत करेंगे। वहीं विद्वान कवियों द्वारा हास्य-व्यंग काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान होली स्पेशल ‘महामूर्ख सम्मेलन’ के माध्यम से अतिथियों को अलंकरण कर सम्मानित करने की परंपरा भी निभाई जाएगी।

आयोजन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सम्राट ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से समाज में शांति, स्नेह और सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश देता आ रहा है। उन्होंने जिले के सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, साहित्यिक व शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार समारोह में रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.