ओडिशा: कंधमाल जिले के स्कूल में आठ छात्रों की आंखों में डाला फेविक्विक, अस्पताल में भर्ती

कंधमाल (ओडिशा)। ओडिशा के कंधमाल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सलागुड़ा, फिरींगिया ब्लॉक स्थित सेवाश्रम स्कूल में आठ छात्रों की आंखों में उनके ही सहपाठियों ने कथित रूप से फेविक्विक (मजबूत चिपकने वाला पदार्थ) डाल दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात की है जब सभी छात्र सो रहे थे। उसी दौरान सहपाठियों ने यह खतरनाक हरकत की। इसके बाद पीड़ित छात्र अपनी आंखें खोलने में असमर्थ हो गए।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को इलाज के लिए फुलबानी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि चिपकने वाले पदार्थ से आंखों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय पर उपचार मिल जाने के कारण गंभीर परिणामों से बचाव हो गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक छात्र को छुट्टी दे दी गई है, जबकि सात अन्य छात्रों का इलाज अभी जारी है और वे निगरानी में हैं।

यह घटना सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामले की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.