ओबीसी कांग्रेस रामपुर: दामोदर सिंह गंगवार बने ज़िला अध्यक्ष और शाहिद अली एडवोकेट बने शहर अध्यक्ष, जातीय जनगणना को बताया देश की ज़रूरत

रामपुर, 21 सितंबर।  कांग्रेस ओबीसी विभाग ने रामपुर में नई नियुक्तियाँ करते हुए दामोदर सिंह गंगवार को ओबीसी कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष और मोहम्मद शाहिद अली एडवोकेट को शहर अध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर धमोरा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां और पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाएँ पहनाकर दोनों का स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय और ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की सहमति से यह नियुक्ति हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने ज़िला और शहर अध्यक्षों की सूची को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी।

स्वागत समारोह में पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा कि जातीय जनगणना देश की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह साहस केवल राहुल गांधी ने दिखाया है, इसलिए हम सबको राहुल गांधी का साथ देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पिछड़े, वंचित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं और उनके समर्थन में खड़े रहते हैं।

उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता मिलकर देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की न्याय की लड़ाई को मज़बूती से लड़ें और राहुल गांधी के साथ खड़े हों।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.