बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वालों की अब “खैर” नहीं 

ट्रिपल राइडिंग,तेज गति तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें :- एसपी डॉ.मयंक गुप्ता  

ऐलनाबाद 14मई ( एम पी भार्गव )सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने ट्रैफिक थाना सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बुलेट बाइक से पटाखे छोड़कर, दहशत फैलाने वालों तथा ट्रिपल राइडिंग, तेज गति तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाए । उन्होने कहा कि पटाखे वाली बुलेट बाइक सवार युवक का चालान करने उपरांत बुलेट सवार युवक से पूछताछ कर बुलेट बाइक को मॉडिफाई करने वाले मिस्रियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया, ताकि भविष्य में कोई भी मिस्त्री बुलेट बाइक के साइलेंसर बदल कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की हिमाकत न करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बुलेट बाइक मॉडिफाई करने वाले मिस्रियों को नोटिस जारी करें और भविष्य में बुलेट बाइक की साइलेंसर चेंज करते है,तो ऐसी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए । अक्सर देखने में आया है कि बुलेट से पटाखे बजाने की वजह से कमजोर हृदय वाले बुजुर्गों ,महिलाओं तथा युवतियों के पास आकर बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं, जिस कारण महिलाओं तथा युवतियों को आने -जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, और दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है । उन्होने कहा कि ट्रिपल राइडिंग तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले तथा अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें । पुलिस अधीक्षक ने सभी ईआरवी डायल 112 तथा बाइक राइडर्स पर तैनात पुलिसकर्मी को भी हिदायत देते हुए कहा कि यदि गश्त के दौरान भविष्य में उन्हें भी बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर दहशत गर्दी फैलाने की कोशिश करता है तो ऐसे लोगों को तुरंत पकड़ कर संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.