- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और सफाई कर्मियों ने स्टेशन परिसर एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई कर प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया।
अभियान के दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्टेशन परिसर में कचरा न फैलाने और निर्धारित कूड़ेदान का ही उपयोग करने की अपील की गई।
रेल प्रशासन ने कहा कि वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाता रहेगा।
