जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के सभी पदों के लिए नामांकन सम्पन्न

लखीसराय(सरफराज आलम)जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक सहित कई पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के तीन, संयुक्त सचिव के तीन, सहायक सचिव के तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी के पाँच तथा कार्यकारिणी के सात पदों के लिए भी नामांकन हुए हैं। लगभग सभी पदों पर चुनाव होना तय माना जा रहा है, जिससे इस बार मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

अध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार तथा सचिव पद के लिए राजेश कुमार ने सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीश कुमार ने कहा कि यह चुनाव अधिवक्ताओं के सतत संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे केवल पद प्राप्ति का नहीं, बल्कि कमजोर नेतृत्व से मुक्ति, पारदर्शी व्यवस्था की स्थापना, न्यायिक समानता सुनिश्चित करने और संघ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठन का चुनाव बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि संघ का एक धड़ा लंबे समय तक चुनाव टालने का प्रयास करता रहा, जबकि दूसरे पक्ष ने चुनाव और वित्तीय जांच की मांग को लेकर पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकी।

उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय अधिवक्ता साथियों के हाथ में है और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से संघ में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.