बिलासपुर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहे मौजूद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। बिलासपुर नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बिलासपुर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल और अधिशासी अधिकारी नितिन कुमार गंगवार सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में श्रीमती मधु गुगलानी, श्री अनिल मदान, श्री दिनेश शर्मा, श्री रमेश चंद्र गंगवार और श्री परविंदर सिंह शामिल रहे।

समारोह के दौरान सभी नवमनोनीत सभासदों को बधाई दी गई और नगर के समग्र विकास के लिए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.