दिल से देखी जीत की राह: दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को नीता अंबानी ने दी बधाई

भारतीय खेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जब भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने पहला ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। मैदान पर उनके जज्बे, साहस और आत्मविश्वास ने साबित कर दिया कि सीमाएँ केवल सोच की होती हैं, सपनों की नहीं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नीता एम. अंबानी ने टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा,
“हमारी दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर भारत का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर सिद्ध कर दिया कि सच्ची दृष्टि आंखों में नहीं, दिल में होती है। यह जीत साहस, धैर्य और अटूट जज्बे की विजय है। उन्होंने लाखों लोगों के लिए आशा, संभावना और प्रेरणा का मार्ग प्रकाशित किया है। टीम और उनके परिवारों को ढेरों बधाइयाँ!”

इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम की यह कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है—
जहां हौसला होता है, वहां जीत खुद अपना रास्ता बना लेती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.