बदायूं: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने भरा SIR फार्म, मतदाताओं से सहयोग की अपील

बदायूं। नगर में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया (SIR) को लेकर जागरूकता और भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने सोमवार को अपना SIR फार्म भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सभी शहर एवं देहात के मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार SIR फार्म को सही जानकारी के साथ समय पर भरकर जमा करना प्रत्येक योग्य मतदाता की जिम्मेदारी है।
आबिद रज़ा ने कहा कि समय रहते फार्म भरने से मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित तैयार हो सकेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जागरूक बनें और दूसरों को भी SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
चेयरमैन फात्मा रज़ा ने भी मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने बीएलओ और प्रशासनिक टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सभी का सहयोग मिलने पर यह प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सकेगी।
नगर में चल रही SIR प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से लोगों में उत्साह और जागरूकता दोनों ही बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.