भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में अमिताभ-जया बच्चन संग काम कर चुके निरहुआ ने किया खुलासा, कहा- मुझे डंडे से पीट दिया

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन ने साल 2012 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी नजर आए थे। अब 13 साल बाद निरहुआ ने इस कपल संग काम करने का अनुभव साझा किया है।

अमिताभ बच्चन सेट पर हमेशा रहते थे गर्मजोशी से भरे

निरहुआ ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि उन्हें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ काम करना है तो वह काफी डर गए थे। लेकिन बिग बी सेट पर हमेशा सबके साथ बेहद गर्मजोशी से मिलते थे। वहीं, जया बच्चन कम बातचीत करती थीं।

जया बच्चन ने किया था सच में डंडे से प्रहार

फिल्म के एक सीन को याद करते हुए निरहुआ ने कहा—“एक सीन में मुझे अपनी पत्नी को मारना था और फिर जया जी (जो मेरी मां बनी थीं) को मुझे डांटना और मारना था। लेकिन उन्होंने सच में ही मुझे डंडे से पीट दिया। मुझे बहुत दर्द हुआ और मैंने उनसे कहा भी कि आपने सच में मारा। इस पर उन्होंने जवाब दिया—‘तुमने मेरी बहू को मारा, मैंने तुम्हें पीटा।’”

निरहुआ बोले—ठेस लगी लेकिन मान लिया प्रसाद

निरहुआ ने कहा कि हो सकता है जया बच्चन ने यह अनजाने में किया हो, लेकिन उन्हें उस वक्त ठेस पहुंची थी। फिर भी उन्होंने इसे ‘प्रसाद’ मानकर स्वीकार किया क्योंकि हर किसी को इस दिग्गज जोड़ी के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता।

बिग बी ने दी थी राजनीति में जाने की सलाह

निरहुआ ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे मजाक में कहा था—“तुम्हारे गाने सुनकर लगता है कि तुम राजनीति में जाना चाहते हो।” दरअसल, बाद में निरहुआ ने राजनीति में कदम भी रखा। हालांकि, उनका मानना है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.