ताऊ देवीलाल जयंती पर ऐलनाबाद में जेजेपी पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण

ऐलनाबाद, 25 सितंबर (एम पी भार्गव ) शहर के ताऊ देवीलाल चौक पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजनी लढ़ा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिल कर जननायक ताऊ देवीलाल जी की प्रतिमा पर माला व पुष्पांजलि अर्पित की ।
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने बताया कि पार्टी की तऱफ से आज प्रदेश भर में जननायक ताऊ देवी लाल जी की जयंती परअनेको कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इस मौके पर जब तक सूरज चाँद रहेगा ताऊ तेरा नाम रहेगा। ताऊ देवीलाल अमर रहें, जैसे गगन भेदी नारों के साथ जननायक ताऊ देवीलाल जी को याद किया और पुष्पमालाएं पहनाई गई।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 112 जगहों पर जननायक जनता पार्टी की तरफ से ताऊ देवीलाल की प्रतिमाओं और चौक पर साफ सफाई की गई है। वहीं प्रतिमा पर फूल चढाए गए हैं। लढ़ा ने बताया कि ताऊ देवीलाल एक समुदाय के नेता न होकर सर्व समाज के नेता थे उन्होंने हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे चलने का काम किया उन्होंने हमेशा किसान की, कमरे की, व्यापारी की, मजदूर की आवाज को बुलंद किया खाली एक राजनीतिक दल के व्यक्ति न होकर वह सर्व दल के नेता थे आज उन्हें हर राजनीति दल का नेता याद करता है और अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है
इस मौके पर एससी सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरीशंकर बुमराह ,सरदार नरेंद्र सिंह ,रमेश कुमार ,विक्की सिंगल, संदीप तलवाड़िया, आतिश,गौरी शंकर लढ़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.