रामपुर। शिक्षक दिवस पर इंटेक सदस्य माजिद खां उर्फ राजा खां व राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष काशिफ खां ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडो किड्स स्कूल की प्रिंसिपल निदा सहर समेत कई शिक्षकों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
