गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत बदायूं में विकास को नई गति, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया 54 लाख रूपये के लोकार्पण

  • रिपोर्ट: इन्तजार हुसैन

बदायूँ: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करते हुए बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।

इसी क्रम में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में गड्ढा मुक्तिकरण योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु बजट आवंटित किया गया। इस योजना के तहत ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य लगभग ₹36 लाख की लागत से पूर्ण कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा।

New momentum for development in Badaun under the 'pothole-free roads' scheme; City MLA Mahesh Chandra Gupta inaugurates projects worth ₹54 lakh.

इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम कुनार में लगभग ₹18 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। यह केंद्र क्षेत्र के बच्चों एवं माताओं के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

New momentum for development in Badaun under the 'pothole-free roads' scheme; City MLA Mahesh Chandra Gupta inaugurates projects worth ₹54 lakh.

इन दोनों जनहितकारी परियोजनाओं का भव्य उद्घाटन शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्राम विकास” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “विकास ही समाधान” के विजन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार में बदायूं विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल,मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अरुण कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान देवपाल पटेल,दिनेश शर्मा,रविंद्र प्रधान देवेंद्र कुमार,सचिव मनोज कुमार,प्रधान शिकरापुर मलखान,अनूप पटेल, विकास पटेल, सम्राट पटेल सहित
भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने इन विकास कार्यों के लिए सरकार एवं विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.