- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीना का भी तबादला कर दिया गया है।
तबादला आदेश के अनुसार, सोमेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना (Regional Intelligence), आगरा के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। जल्द ही वे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अन्य स्थानांतरित अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
