जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सरकार का सख्त निर्देश

लखनऊ। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी दशा में क्षम्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली हर शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की दृष्टि से संतोषजनक होना चाहिए।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतकर्ता की संतुष्टि तथा उसका फीडबैक ही अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन का असली पैमाना होगा।

निर्देशों में कहा गया है कि हर पीड़ित की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि मिथ्या या भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अनिवार्य रूप से की जाएगी।

सरकार का यह कदम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके त्वरित और पारदर्शी निस्तारण की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.