सोनभद्र में शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ से की मुलाकात

  • रिपोर्ट:शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खण्ड शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार पटेल से मुलाकात की। यह औपचारिक परिचयात्मक बैठक जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र और ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से खण्ड शिक्षाधिकारी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर खण्ड शिक्षाधिकारी ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

संगठन की ओर से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर भी खण्ड शिक्षाधिकारी को प्रदान किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक रामनगिना मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, प्रभा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय, महिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, साधना सिंह, प्रियंका पवार, पूजा तोमर, प्रीति सिंह, प्रवीण कुमार भारती, मो. कलीम तथा कृष्णानंद मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.