“रामपुर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार”, की निर्विरोध अध्यक्ष बनी नीलम शर्मा

“रामपुर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार”, की निर्विरोध अध्यक्ष बनी श्रीमती नीलम शर्मा जी, काफी समय से खाली पड़ा था अध्यक्ष का पद।। काफी बड़े-बड़े नाम भी शामिल थे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सूची में, आज निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत श्रीमती नीलम शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई, श्रीमती नीलम शर्मा, दिनेश शर्मा की धर्मपत्नी है जो कि भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक है, वह कई वर्ष रामपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक है भारतीय जनता पार्टी के, मौके पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के हाथों सर्टिफिकेट देकर निर्वाचन अधिकारी ने उनकी जीत की घोषणा करी।। वह मौजूद भाजपा पदाधिकारी ने माला पहनकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।। मौके पर प्रेम शंकर पांडे, जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, मनोज पांडे, विकास दीक्षित, राहुल गुप्ता, अर्जित सक्सेना, शिवा शर्मा, गोपाल गुप्ता, विक्रम सिंह, निखिल दिवाकर, प्रदीप जाटव, सौरभ शर्मा,राजू शर्मा, विनीत शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.