शाही परिवारों के आध्यात्मिक समावेश में शामिल हुए रामपुर के अंतिम शासक के पौत्र नवेद मियां
माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज के मंच पर पहुंचे आठ राज्यों के प्रमुख राजपरिवार, शाही विरासत और स्वर्णिम भविष्य पर हुई चर्चा
रामपुर। माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित आध्यात्मिकता, शांति और शाही गरिमा के समृद्ध समागम में देश के आठ राज्यों—उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना—के प्रमुख राजपरिवार शामिल हुए।
शाही विरासत और स्वर्णिम भविष्य विषय पर आधारित इस भव्य रॉयल फैमिली स्पिरिचुअल रिट्रीट कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र व पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत 35 से अधिक पूर्व शासकों के वंशजों ने शिरकत की। यह आयोजन भारतीय शाही परिवारों के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत और अंतर्निहित संप्रभुता को पुनः खोजने का अवसर साबित हुआ।
नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि कार्यक्रम में महारानी महिमा कुमारी, महाराणा विश्वराज सिंह, महाराजा गज सिंह, महारानी हेमलता राजे, महाराजा सवाई पद्मानाभ सिंह, केंद्रीय मंत्री महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजा विश्ववर्धन सिंह, महारानी मयूरक्षी सिंह, महाराजा ऐश्वर्य चंद कटोच, युवराज अंबिकेश्वर सिंह, महाराजा टीएस सिंह देव, नवाब रौनक यार खां, राजा आदित्य लक्ष्मण राव, महाराजा एएस जूदेव, महाराजा रिद्धिराज सिंह, महारानी प्रीति सिंह और राजा रघुराज सिंह जैसे शाही परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में महारानी दिव्या सिंह, युवराज अनिरुद्ध सिंह, महारानी मीनाक्षी देवी, महारानी कल्याणी गजपति, महाराजा जयप्रताप सिंह, महारानी तनवीर चौहान, रानी रत्ना कुमारी, महारानी मालाराजयलक्ष्मी शाह, महाराज देवत सिंह, युवराज इंद्रेश्वर सिंह, क्राउन प्रिंस मानवेन्द्र सिंह, प्रिंसेस अक्षयराजे गायकवाड, कुंवर आरपीएन सिंह, जयकुमार रावल, कुंवर पार्थ सिंह जूदेव और रानी कुंजना सिंह भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में शाही परिवारों ने भारतीय संस्कृति, विरासत और अध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा की और शांति व सद्भाव के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
