राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत ने मासिक मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत के द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2025, रविवार को प्रातः 10:00 बजे मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में संस्था के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मीटिंग में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय में झंडारोहण समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम की रूपरेखा और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, संस्था की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
इस मीटिंग में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

दीपक गोयल जी: नगर व्यापार अध्यक्ष
रजत गोयल जी: नगर व्यापार सदस्य
अरुण कुमार जी: नगर सदस्य
रितु जी: नगर सचिव
इन पदाधिकारियों को संस्था की जिम्मेदारियां और महिला संबंधित समस्याओं के समाधान के दिशा-निर्देश दिए गए।

मीटिंग में उपस्थित प्रमुख सदस्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

दीपक कुमार शर्मा: राष्ट्रीय अध्यक्ष
सूरजपाल: नगर प्रमुख सलाहकार
अर्जुन सैनी जी: नगर मीडिया प्रभारी
रविंद्र कुमार जी: वरिष्ठ सदस्य
अनीता उपाध्याय जी: नगर प्रभारी
मीटिंग के दौरान संस्था की आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस आयोजन को संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.