गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकला नगर कीर्तन, गोविंदपुरी में व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

दिनांक 8 नवंबर, शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। नगर कीर्तन जब गोविंदपुरी के मुख्य बाजार से होकर गुजरा, तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर इसका भव्य स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के गोविंदपुरी चेयरमैन अमितेज जैन, अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन सचदेवा, महामंत्री संजीव कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, चेतन निमेष, बंटी, सरदार जसमीत सिंह, शिवम गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया और गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.