रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 90 वे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार 9:30 बजे से लाइब्रेरी के अल्हाज हिमायत उल्ला ख़ां हॉल में नात प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न मदरसों और अन्य शैक्षिक संस्थानों के 92 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर दो ग्रुप में कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर महमूद अली खां अध्यक्ष सौलत पब्लिक लाइब्रेरी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप मे मास्टर असरार अहमद भूतपूर्व ज़िला शिक्षा अधिकारी और मौलाना उबैद उल्ला ख़ां फैज़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मारूफ शायर नईम नजमी, प्रोफ़ेसर जहीर रहमती, अब्दुल अहद खां आज़र नोमानी, मजहर मिया मजहर रामपुरी, डॉक्टर अशफ़ाक ज़ैदी और डॉ अब्दुल वहाब सुखन शामिल रहे। इस अवसर पर छात्रों ने नबी करीम की शान मुबारक में नात पाक का काव्य पाठ अपने अलग अलग अंदाज़ में किया। जिसने उपास्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन हुसैन मंज़ूर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मौलाना मोहम्मद असलम जावेद क़ासमी और सह संयोजक आले अहमद खां सुरूर व डाक्टर मेहंदी हसन ने सभी मेहमानो और प्रीतियोगी छात्रों का आभार व्यक्त किया। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के प्रवक्ता ज़ीशान मुराद ने बताया कि नात प्रतियोगिता में जिन मदरसों और स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया उनमें मदरसा जमेतुल उलूम फुरकानिया, मदरसा फ़ैज़ उल उलूम थाना टीन, मदरसा अरबिया फ़ैज़ हिदायत, दार उल उलूम गुलशन बगदाद, शम्सी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, इस्लाहे कौम जूनियर हाईस्कूल, फुरकानिया गर्ल्स स्कूल, जामिया गर्ल्स जुनियर हाई स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदरसा तरतील अलकुरान, स्काई लार्क पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकंडरी स्कूल, गाइडेंस इंटरनेशनल स्कूल, सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, हादी अकादमी,
सेफ हैंड वर्ल्ड स्कूल, ब्लू अंब्रेला स्कूल, राइज अकादमी जुठिया, यू पी एस घाटमपुर कंपोजिट स्कूल आदि शमिल है। इस मौके पर सचिव लाइब्रेरी डॉक्टर अदनान जियाई के अलावा मजलिस मुशावरत सदस्य डॉ सैयद जाफर शाह, हाफिजसदीद अहमद खां, फहीमा बी, जाहिद खान और शाहिद अली खां संचालक मदरसा फ़ैज़ हिदायत, हामिद रजा खां, मास्टर अतीक उर रहमान, मोहम्मद नोमान खां गाजी, रिज़वान अहमद सिद्दीक़ी, महमूद खां ( शहज़ादे ), मुफ्ती साजिद, मुफ्ती रईस, मुफ्ती फ़हीम, मुफ्ती अब्दुल मुक़ीत नदवी, मजहर मोईन खां, शहजादा रिज़वान खां , इशरत अली जीशान मुराद प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
