मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि)कार्यकारिणी की आवश्यक सभा का तायल मेडिकोज(जिला परिषद मार्केट) में आयोजन किया गया, सभा में दवा व्यापार में उत्पन्न की जा रही परेशानियों के संबंध में व्यापारियों ने भारी रोष व्यक्त किया, जिसमें मुख्यतः औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी सहारनपुर मंडल (सहारनपुर) के द्वारा दवा व्यापारीयों को मनमाने तरीके से मानको के अनुरूप न होते हुए कारण बताओं नोटिस डाक द्वारा न प्राप्त करवा कर सीधे दवा विक्रेता की दुकान के निलंबन के आदेश जारी किए जा रहे हैं और औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी(डी०एल०ए०) के सहारनपुर कार्यालय में कुछ गैर विभागीय व्यक्तियों के द्वारा दवा व्यापारियों को बुलाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में पहले भी मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री महोदय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है परंतु विभागीय अधिकारीयों द्वारा उन गैर विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से व्यापारियों का आर्थिक शोषण करवाया जा रहा है। व्यापारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे एंटी करप्शन दूरभाष नंबरों पर भी जनसंपर्क करने का निर्णय लिया है एवं जल्द ही सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे अधिकारियों को और उनके द्वारा रखे गए गैर विभागीय व्यक्तियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि०) सभी दवा व्यापारियों को एकत्रित करके सहारनपुर मंडल सहारनपुर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। दवा व्यापारियों की सभा में कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान,जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटोजा कार्यकारी महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, सुबोध गोयल, सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, पंकज तनेजा, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
