नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने एसआईआर कैंप का किया शुभारंभ

विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के दिए निर्देश

बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के अंतर्गत नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सोमवार को एसआईआर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभासदों, टैक्स कलेक्टरों तथा पालिका कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्य के दौरान आने वाली किसी भी समस्या की तत्काल सूचना अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गणना फॉर्म प्रत्येक घर तक पहुंचे और मतदाता भरे हुए फॉर्म समय से बीएलओ को सौंप दें। उन्होंने उन मतदाताओं के नाम शामिल करने पर भी बल दिया जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं।

नगर के सभी 29 वार्डों में वार्ड-वार जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है—
वार्ड 1 में देवेंद्र सक्सेना, वार्ड 2 में गजेन्द्र सिंह, वार्ड 3 में राजीव अनेजा, वार्ड 4 में राम गोपाल, वार्ड 5 परवेज, वार्ड 6 अफसर हुसैन, वार्ड 7 नरेन्द्र पाल सिंह, वार्ड 8 साहिल, वार्ड 9 फिरोज़ अली, वार्ड 10 मोहम्मद इमरान, वार्ड 11 महेश बाबू, वार्ड 12 शहजाद अली, वार्ड 13 सुमित सिंह, वार्ड 14 छुन्नन, वार्ड 15 रामदेव आर्य, वार्ड 16 मुशाहिद अली, वार्ड 17 राशिद अली, वार्ड 18 राकेश सोनकर, वार्ड 19 सुरेंद्र कुमार, वार्ड 20 साहिर हुसैन, वार्ड 21 विनोद सोनकर, वार्ड 22 नारायण दत्त शर्मा, वार्ड 23 जोगेंद्र सिंह, वार्ड 24 जहांगीर, वार्ड 25 अकील अहमद, वार्ड 26 मोहम्मद मियां, वार्ड 27 अब्बास अली, वार्ड 28 परवेज इकबाल, वार्ड 29 नौमान।

इसके अतिरिक्त हेल्प डेस्क नगर पालिका कार्यालय में खालिद अली और लवी कुमार, सोथा भंडार कुआं लाइब्रेरी में नवेद इकबाल गनी व केशव गंगवार तथा एसके कॉलेज के सामने पार्किंग फील्ड में चंद्र भूषण और शरीफ अहमद को तैनात किया गया है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करना हर नागरिक का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होते हैं, तभी लोकतंत्र अधिक मजबूत और पारदर्शी बनता है।

इस अवसर पर खालिद अली खां, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चंद्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेंद्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज़ अली, नौमान, विकास भारद्वाज सहित कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.