मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का मेला 26 जुलाई को, पात्र परिवारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का मेला 26 जुलाई को, पात्र परिवारों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

  • बीडीपीओ कार्यालय सिरसा में सुबह 9 बजे होगा आयोजन, स्वरोजगार योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी

Sirsa: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY) 2.0 के तहत पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 26 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय, सिरसा में विशेष मेला आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि मेले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़े आवेदकों को हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित विभागों से मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने योजना से जुड़े सभी पात्र आवेदकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर मेले में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.