अपने स्वर्गीय पिता श्री भजन लाल की तरह अर्श से फर्श पर लाने के विशेषज्ञ हैं कुलदीप बिश्नोई  

ऐलनाबाद ,हरियाणा 4 अप्रैल ( डॉ एम पी भार्गव )हरियाणा की भाजपा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की तीन बार मुख्यमंत्री,दो बार केंद्रीय मंत्री तथा नौ बार विधायक रहे स्व श्री भजनलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्व श्री भजनलाल के राजनीतिक वारिस पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने तीखे तेवरों के साथ चेतावनी दी है कि यदि रेखा शर्मा ने सार्वजनिक माफी न मांगी, तो उन्हें मजबूरन भाजपा को अर्श से फर्श पर लाना होगा। बिश्नोई का कहना है कि हरियाणा में दो बार भाजपा की सरकार उन्होंने बनाई है। रेखा शर्मा के कथन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली की स्पष्टता पर कुलदीप बिश्नोई ने बडौली की “औकात” पर सवाल उठाकर भाजपा को राजनीतिक चुनौती देकर हरियाणवी राजनीति में हलचल मचा दी है और ऐसे आसार नजर आ रहे हैं कि बिश्नोई भाजपा पर राजनीतिक दवाब बनाना चाहते हैं क्योंकि वह भी हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि दो बार भाजपा सरकार बनाने वाले कुलदीप बिश्नोई अपने ही परिवार के गढ़ कहे जाने वाले आदमपुर से अपने बेटे को अर्श से फर्श क्यों ले आये,जो विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके। बडौली की “औकात” को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का ठोस निर्णय कभी भी सामने आकर कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर सकता है। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि बिश्नोई आदमपुर में अपने बेटे भव्य बिश्नोई को राजनीतिक रूप से अर्श से फर्श पर ला सकते हैं, तो उनका करिश्मा भाजपा को भी आईना दिखा सकता है। कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक घमंड को लेकर चर्चा यह भी चल रही है कि भाजपा के शब्दकोष में घमंड नहीं है और कई राजसी दिग्गज भाजपा के शब्दकोष से वाकिफ न होने के चलते राजनीतिक हाशिए पर चले गए हैं। कुलदीप बनाम रेखा शर्मा वगैरह भविष्य में क्या रंग दिखाते हैं,यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, मगर कुलदीप बिश्नोई कभी भी भाजपाई मानचित्र से गायब हो सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.