मुरादाबाद: अपना दल (कमेरवादी) ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

मुरादाबाद। मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल (कमेरवादी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क सिविल लाइन से कमिश्नर कार्यालय तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कमिश्नर को प्रेषित ज्ञापन में कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से गोपालपुर गाटा संख्या 476 होली दहन की जमीन, ग्राम मैनाठेर गाटा संख्या 840 व 518 की दलित की जमीन, तथा ग्राम लांकडी फ़ाज़लपुर गाटा संख्या 2115 (5767.89 वर्ग मीटर भूमि), गाटा संख्या 3807/20 (0.2590 हे.), 2807/48 (0.2830 हे.) और 90 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई।

इसके अलावा ज्ञापन में आर.आर. एंटरप्राइजेज द्वारा घूस लेकर 632 सफाई कर्मचारी रखने की जांच, गुरुवार व मंगल बाजार को दिल्ली रोड गागन चौराहे पर लगने वाले अवैध साप्ताहिक बाजार को हटवाने, काशीपुर व बाजपुर प्राइवेट अवैध बस अड्डों को बंद कराने, और रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तिराहा तक दोनों ओर के अतिक्रमण को हटवाने की मांग भी शामिल रही।

डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी दी कि 18 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना और 8-9 सितंबर को भूख हड़ताल के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा,
“यदि 10 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो 29 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।”

धरना-प्रदर्शन में रामोतार सागर, अजय सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, विनोद सागर, चमन सागर, राकेश श्रीवास्तव, बी.एल. गुप्ता, राजकुमार कश्यप, मुकेश कश्यप, नेमवती चंद्रा और शाइस्ता सैफी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.