मोदी सरकार युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है- राजीव कुमार गुप्ता

विकसित यात्रा के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिले में हुए, जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनने के उपरांत जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियों को विस्तार अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक सहसवान के समेदा गांव में कहा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए शुरू की है। ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना महिलाओं को सशक्त और किसानों को समृद्ध बनाने में निर्णायक साबित हो रही है।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने ब्लॉक आसफपुर के भरतपुर व दौलतपुर गांव में कहा मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस यात्रा का उद्देश्य वंचितों तक पहुंचना है, उन कमजोर लोगों तक पहुंचना है, जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है। उसी के लिए यह यात्रा का आयी है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक इस्लामनगर के बुद्धनगर व नदेरी गांव में दीपमाला गोयल, ब्लॉक बिसौली के तारापुर व ढिलवारी गांव में मुड़िया चैयरमैन अनुपम पाठक, ब्लॉक दहगवां के कैरई सेरई व सेरई उर्फ विजयगढी गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक इस्लामनगर के भुसाया व नौना गांव में गजेंद्र यादव, ब्लॉक दहगवां के मदरापुर व जरेठा गांव में दीक्षा माहेश्वरी, ब्लॉक कादरचौक के सिमरा व ततारपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के सुजातगंज गांव में आतिफ़ निज़ामी, ब्लॉक सहसवान के मुडारी सिधारपुर व समदा गांव में सुभाष गौड़, ब्लॉक सहसवान के खरकवारी मानपुर पुख्ता गांव में ओम प्रकाश सागर, भगवान सिंह मौर्य, सोवरन सिंह राजपूत, नेकपाल कश्यप, मेधावी यादव, ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, शिवम शंखधार, रेनू सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, दीपक गुप्ता, विनोद शर्मा, अवढर शर्मा, मनीष माहेश्वरी, महेश शाक्य, पुरषोत्तम टाटा, अरविंद शर्मा, अनूप सिंह, राहुल शंखधार, विवेक राठी, हितेंद्र शंखधार, आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.