विधायक ने किया नवनिर्मित पंचायत भवन एवं सी०सी सड़क का उदघाटन

सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र के गाँव सांवली में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नवनिर्मित पंचायत भवन एवं सी सी रोड सडक का उद्घाटन किया।इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि योगी सरकार चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए पूरे मनोयोग से जुटी हुई है और हर क्षेत्र में विकास कार्यों को न केवल प्राथमिकता दी जा रही है बल्कि इसके लिए पर्याप्त बजट भी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा आमजन की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे एवं विकास कार्यों से आमजन को राहत पहुंचायेंगे।यह सिर्फ एक कदम है, हमारा संकल्प और कड़ी मेहनत का परिचय, जो भविष्य में हमारे क्षेत्र को और विकसित बनाए रखने के लिए है। इस उद्घाटन समारोह में ग्रामवासियों का स्नेह और आशिर्वाद पाकर अभिभूत हूं।इस अवसर पर अरुण प्रजापति,ब्रह्मसिंह प्रधान, गजपाल मास्टर, जगविंदर अधाना, मनोज भाटी, राकेश आनंद, विमल , मुन्दर अधाना, बाबू प्रमुख आदि सहित भारी सख़्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.